ऊटी से महज एक घंटे की दूरी पर स्थित है यह खूबसूरत हिल स्टेशन, वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए जन्नत

By: Pinki Wed, 13 July 2022 10:24:57

ऊटी से महज एक घंटे की दूरी पर स्थित है यह खूबसूरत हिल स्टेशन, वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए जन्नत

तमिलनाडु दक्षिण भारत का सबसे के विशाल राज्यों में से एक है जो धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से बेहद ही संपन्न और समृद्ध है। इस राज्य की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। तमिलनाडु को पर्यटन दृष्टिकोण से निहारें तो क्या नहीं है तमिलनाडु की भूमि में – धार्मिक आस्थाओं से जुड़े लोकप्रिय तीर्थस्थल, हरे-भरे खूबसूरत ऊचें पहाड़ियाँ, हिल स्टेशन, समुंद्र तट, खूबसूरत झील, झरनें और गार्डन और भी बहुत कुछ जो आपके छुट्टियों को पूरे रोमांच से भर देंगे। तमिलनाडु का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है मासिनागुडी। मासिनागुडी फेमस ऊटी हिल स्टेशन से महज 1 घंटे की दूरी पर नीलगिरि जिले में स्थित है। यहां टूरिस्ट हरे-भरे जंगल, झरने, वादियांं, पहाड़ और प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती को देख सकते हैं। इस हिल स्टेशन के नजारे सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देते है। यहां आप एडवेंचर्स एक्टिविटी भी कर सकते हैं। आपको अगर नेचर फोटोग्राफी पसंद है, तो यहां आप जमकर फोटो खिंच सकते हैं। मसीनागुडी, वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग माना जाता है।

why is masinagudi famous,is masinagudi open for tourists now,which district is masinagudi,how do you get to masinagudi,is mudumalai tiger reserve open now,where is mudumalai national park situated,what is the district of ooty,how do i get to masinagudi by bus,how many trains are there from mettupalayam to ooty,what is the famous animal in mudumalai national park,travel,holidays,travel guide

यहां सैलानी मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान की सैर कर सकते हैं। मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान मसीनागुडी से लगभग 17 किमी की दूरी पर स्थित है। मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान प्रकृति और पशु प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। यह राष्ट्रीय उद्यान 1940 में स्थापित किया गया था। इसे बाघ अभयारण्य घोषित किया गया है। यही नहीं अगर आप यहां आएं तो रोज़ गार्डन भी जरूर जाएं जो मासिनागुडी से सिर्फ 30 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां आप मारवाकांडी डैम घूम सकते हैं। यह बांध 1951 में निर्मित हुआ था। यह एक लोकप्रिय हैंगआउट स्थान है। यहां सैलानी फोटोग्राफी करते हैं और आसपास के नजारों का भरपूर आनंद उठाते हैं। इस हिल स्टेशन में आप मोयर नदी को देख सकते हैं और इसमें नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। यह नदी इस हिल स्टेशन से लगभग 7 किमी दूर है।

why is masinagudi famous,is masinagudi open for tourists now,which district is masinagudi,how do you get to masinagudi,is mudumalai tiger reserve open now,where is mudumalai national park situated,what is the district of ooty,how do i get to masinagudi by bus,how many trains are there from mettupalayam to ooty,what is the famous animal in mudumalai national park,travel,holidays,travel guide

आप मासिनागुडी अक्टूबर से मई के महीनों में जा सकते है, यह मासिनागुडी घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। मासिनागुडी हिल स्टेशन की मैसूर से दूरी 90 किमी और ऊटी से करीब 70 किमी है। मसीनागुड़ी का नजदीकी रेलवे स्टेशन ऊटी है। यहां से आप मसीनागुड़ी पहुंचने के लिए कैब या बस ले सकते हैं। मसीनागुड़ी का निकटतम हवाई अड्डा कोयंबटूर है, जो ऊटी से लगभग 85 किमी और मसीनागुड़ी से लगभग 155 किमी दूर है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com